अब तक इन भारतीय सुंदरियों ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, देखें पूरी लिस्ट

2022 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी ने इस साल भारत का प्रतिनिधित्व किया।

अब तक भारत की 6 महिलाएं मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। इन महिलाओं का जीवन हर महिला के लिए प्रेरणा है।

यह प्रतियोगिता बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से लड़कियाँ भाग लेने आती हैं।

मुंबई की रीता फारिया ने 1966 में 21 साल की उम्र में भारत का पहला मिस वर्ल्ड खिताब जीता था।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली यह दूसरी महिला हैं।

डायना हेडन मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारत की तीसरी महिला बनीं। उन्होंने यह खिताब 1997 में जीता था।

युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला हैं। उन्होंने 1999 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रियंका चोपड़ा नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। 2000 में, वह मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली पांचवीं भारतीय महिला बनीं।